Explore

Search

May 10, 2026 5:53 pm

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 लाख की संपत्ति जब्त, 4 माजदा वाहनों से 14.7 टन कबाड़ बरामद

रायगढ़, 10 मई। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया है। पुलिस ने वाहनों समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त कर चार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में अवैध कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चार वाहनों को रोककर जांच की।

जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 MR 2867 से करीब 3 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़, माजदा वाहन CG 14 MD 7161 से 4 टन कबाड़, वाहन CG 04 JD 7747 से 3 टन कबाड़ तथा वाहन CG 11 BM 6416 से 4 टन कबाड़ बरामद किया गया। जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत 3 लाख 23 हजार 800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर थाना पूंजीपथरा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, गजेन्द्र पैंकरा तथा आरक्षक कीर्तन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ़्तार आरोपियो मिस्टर पुरूषोत्तम यादव, निवासी धरमजयगढ़, जिला रायगढ़,दीपक राम मांझी, निवासी पालीडीह, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर,पुनवा राम नौरंग, निवासी कुटराबोर, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती,किशना सतनामी, निवासी नंदेली भांठा, थाना सक्ती, जिला सक्ती शामिल हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS