Explore

Search

August 11, 2026 5:25 pm

चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवाले हिरासत में लेकर तस्दीक

रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान चक्रधरनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ संदिग्ध कबाड़ बीनने वाले और फेरीवाले चोरी एवं अवैध कबाड़ गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के स्रोत के रूप में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान का संचालन शशि मोहन सिंह के निर्देशन, मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

कार्रवाई के दौरान सभी 29 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सभी को भविष्य में चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी, नकबजनी और अवैध कबाड़ कारोबार को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर पुलिस की लगातार नजर है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS