“एसएसपी सिंह ने कहा बिना सत्यापन के प्रसारित खबरों से भ्रम की स्थिति ,प्रतिस्पर्धा के दौर में जल्दबाज़ी ना करें,ऐसी खबरें प्रसारित करना मीडिया की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न, बचे ऐसी खबरो से ”
छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले के ग्राम देवरी कला में घरों की नंबरिंग को लेकर सामने आए कथित विवाद की खबरों पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त खंडन जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना आधिकारिक पुष्टि के भ्रामक और बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी प्रसारित की गई जो वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती।
एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, लगभग 18-20 दिन पूर्व गांव में घरों की नंबरिंग का कार्य किया गया था, जिस पर आपत्ति का मामला सामने आया था। हालांकि, हाल ही में जिस तरह गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की घटना को लेकर खबरें प्रसारित की गईं, उनकी पुष्टि नहीं हुई है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी भी गंभीर घटना की जानकारी पुलिस के संज्ञान में नहीं आई है। उन्होंने मीडिया संस्थानों से अपील की कि समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें, ताकि आमजन में किसी प्रकार का भ्रम न फैले।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो पुलिस नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। फिलहाल देवरी कला में स्थिति सामान्य है, और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
एसएसपी सिंह ने कहा कि यह प्रकरण एक बार फिर इस बात की ओर संकेत करता है कि प्रतिस्पर्धा के दौर में जल्दबाज़ी में खबरें प्रसारित करना मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है।
प्रधान संपादक


