Explore

Search

May 15, 2026 4:48 pm

बिलासपुर में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत सघन जांच, केक दुकानों व अस्पताल कैंटीनों का निरीक्षण

बिलासपुर।राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, अस्पताल कैंटीनों और केक विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल ने सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन और जिला अस्पताल कैंटीन सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया।

जांच के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के पालन के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए हैंड ग्लव्स और हेड कवर का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने, प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, पेयजल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS