Explore

Search

September 29, 2026 12:23 am

अरविन्द अवस्थी सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव राजधानी रायपुर में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी राम साहू और राजकुमार यादव ने शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

चुनाव में अरविन्द अवस्थी लगातार सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर संगठन से जुड़े पत्रकारों ने भरोसा जताते हुए इसे संगठन की एकजुटता का संकेत बताया है।

नवगठित कार्यकारिणी में विश्वदीपक राई को पुनः प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल पवार को प्रदेश कोषाध्यक्ष और राजेश मिश्रा को प्रदेश संयोजक चुना गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरबंस अरोरा, अब्बास अली, मनोज मिश्रा, मोहन तिवारी, भरत योगी और निर्मल सलूजा निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश सचिव के रूप में रेनू मिश्रा, छगन साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन दास मानिकपुरी, विनोद शर्मा और रवि शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सह सचिव पद पर भूपेंद्र धर दिवान, हरिश तिवारी और साखन दर्वे को नियुक्त किया गया है। मनोज मिश्रा को संगठन प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS