Explore

Search

September 28, 2026 10:03 pm

बिलासपुर में 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं पर जोर

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 5.36 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी। विधायक अमर अग्रवाल के प्रस्ताव पर शहर के अलग-अलग वार्डों और शासकीय संस्थानों में अतिरिक्त कक्ष, शेड, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, फर्नीचर, सामुदायिक भवन, हॉल, सांस्कृतिक मंच और बाउंड्रीवाल समेत निर्माण व मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।

इन कार्यों में शिक्षा संस्थानों की अधोसंरचना मजबूत करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया है।

स्कूल-कॉलेजों में होंगे निर्माण कार्य

शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टॉयलेट यूनिट और चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। सरकंडा स्थित पंडित रामदुलारे दुबे सेजेस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हॉल, पंडित देवकीनंदन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष और शौचालय का निर्माण होगा।

वहीं, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। राजेंद्र नगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में तीन अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य स्कूलों में भी आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

कई वार्डों में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार

शहर के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, हॉल, शेड और सांस्कृतिक मंच के निर्माण के साथ मौजूदा भवनों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के कार्य भी होंगे। कल्पना विहार, नेहरू नगर-महावीर नगर, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कुदुदंड, गोंड़पारा, पंचशील बुद्ध विहार, साईं धाम तोरवा, लंबोदर नगर, अशोक नगर, अरविंद नगर-जोरापारा और लोधीपारा समेत कई क्षेत्रों में विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

30 शासकीय संस्थानों में लगेंगे वाटर कूलर

शहर में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए 30 शासकीय संस्थानों में 30 लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर एक लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर की स्थापना की जाएगी।

सीएमडी कॉलेज, डीपी विप्र महाविद्यालय, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा पीजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय बिलासा कन्या पीजी कॉलेज, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, सिम्स, जिला अस्पताल और जिला न्यायालय परिसर समेत विभिन्न शासकीय संस्थानों में यह सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा जरहाभाठा, राजेंद्र नगर, शंकर नगर, बंधवापारा, सरकंडा, तोरवा, जूना बिलासपुर, कुदुदंड और सिंधी कॉलोनी समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों में भी वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, पेयजल और नागरिक सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS