Explore

Search

June 18, 2026 1:53 am

दुर्घटनावश IED विस्फोट में 4 जवान शहीद, कांकेर में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हादसा

कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड डीआरजी के चार जवान शहीद हो गए। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार सुरक्षा बलों की टीम डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान एक आईईडी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम एक आईईडी को डिफ्यूज कर रही थी, जो अचानक विस्फोटित हो गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS