Explore

Search

August 2, 2026 10:45 am

दुर्घटनावश IED विस्फोट में 3 जवान शहीद, 1 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ ।कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को डी-माइनिंग अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के तहत आईईडी निष्क्रिय करने के लिए निकली थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

इस हादसे में कांकेर जिला रिजर्व गार्ड डीआरजी के चार जवान चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार, हाल के महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में छिपाए गए आईईडी बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया है। बावजूद इसके, शनिवार को जब पुलिस दल एक आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, उसी दौरान यह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां समय-समय पर साझा की जाएंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS