Explore

Search

June 18, 2026 3:19 am

गूगल बॉय रुद्र को लोक भवन में सम्मान

रायपुर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में दुर्ग जिले के 6 वर्षीय गूगल बॉय रुद्र शर्मा को सम्मानित किया। रुद्र ने अपने पालकों के साथ राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की, जहां उसकी असाधारण स्मरण शक्ति ने सभी को प्रभावित किया।

मुलाकात के दौरान रुद्र ने सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा पहली में अध्ययनरत रुद्र को यूपीएससी और पीएससी स्तर के प्रश्नों के उत्तर भी कंठस्थ हैं। राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ के गठन, राज्य की विशेषताओं और भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर रुद्र ने बिना किसी झिझक के तुरंत सही जवाब दिए।

रुद्र की तेज स्मरण क्षमता और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर लोक भवन की ओर से उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में रुद्र की माता पायल शर्मा और नाना विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS