Explore

Search

April 27, 2026 11:37 am

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पहल: अब आमजनों के लिए उपलब्ध होंगे अधिकारियों के संपर्क नंबर

रायपुर, 27 अप्रैल 2026।पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नर आईपीएस डॉ संजीव शुक्ला ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कमिश्नरेट मुख्यालय, क्राइम एंड साइबर शाखा, यातायात एवं प्रोटोकॉल विंग सहित उत्तर, मध्य और पश्चिम तीनों ज़ोन में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों की शासकीय जानकारी, उनके मोबाइल नंबरों के साथ आम नागरिकों के लिए साझा की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच सीधे संवाद को सशक्त बनाना है। अधिकारियों के संपर्क विवरण सार्वजनिक होने से नागरिक किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या सूचना के लिए सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। साथ ही, पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहतर होने से अपराध नियंत्रण में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की पहलें आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, जहां तकनीक और संचार के माध्यम से जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाता है।लेकिन यह तभी सार्थक होगा जब संबंधित पुलिस के अधिकारी कर्मचारी फोन उठाए अक्सर देखा गया है सरकारी नम्बर बहुत कम उठता है ।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहल नागरिक केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS