बिलासपुर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का इस वर्ष भी शहर में भव्य आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली।
शोभायात्रा के स्वागत हेतु सिटी कोतवाली थाना के समीप टीम त्रिलोक श्रीवास – धर्म जागृति मंच एवं सेन समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा एक विशाल मंच का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, लीची शरबत एवं कोल्ड्रिंक वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी टीम त्रिलोक श्रीवास द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया, किंतु इस वर्ष आयोजन का स्वरूप अधिक भव्य एवं व्यापक रहा। कार्यक्रम में लगभग 400 से 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राजेंद्र शुक्ला, महेश दुबे, मनोज श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चित्रकांत श्रीवास, बालमुकुंद श्रीवास, अजय गुप्ता, नवीन दुबे, मनीष भट्ट, राहुल गोरख, प्रियंक सराफ, संजय वर्मा, विशाल हरयानी, आनंद श्रीवास, शरद शुक्ला, मनोज शुक्ला, चंद्रमणि श्रीवास सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त महिला प्रतिनिधियों में श्रीमती रजनी शुक्ला, डॉ. सुषमा पंड्या एवं अधिवक्ता निक्की सोनी सहित अन्य की सहभागिता भी रही।
शहर में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह की चर्चा सर्वत्र रही और लोगों ने आयोजन की सराहना की।
प्रधान संपादक


