Explore

Search

October 23, 2026 8:06 pm

अवैध शराब पर रेड के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

CBN36 रायगढ़, 23 अक्टूबर। ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जूटमिल पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात ग्राम गढ़उमरिया निवासी पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे के यहां अवैध शराब बिक्री की सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान पिताम्बर के कब्जे से 66 पाव देशी मसाला शराब, कुल 11.880 बल्क लीटर, और बिक्री की 400 रुपये की रकम जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत 5,600 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के भागने के प्रयास और महिलाओं के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की होने का आरोप है। मामले में पिताम्बर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं, शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पिताम्बर, बीना लहरे, दुमेश्वरी लहरे और रजनी मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अलग से अपराध दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS