Explore

Search

July 4, 2026 6:23 am

कोटा-बेलगहना सड़क चौड़ीकरण व टाटीधार में पुल निर्माण से बढ़ेगी आवागमन सुविधा: अटल श्रीवास्तव

कोटा, 03 अप्रैल। कोटा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित कोटा-बेलगहना मार्ग के चौड़ीकरण एवं टाटीधार में पुल निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से सड़क एवं पुल दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा-बेलगहना मार्ग, जो क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, वर्तमान में संकरा और जर्जर स्थिति में है। उनकी मांग पर इस सड़क को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था। अब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 32.71 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क के उन्नयन से कोटा और बेलगहना के बीच आवागमन सुगम होगा, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

विधायक श्रीवास्तव ने इस कार्य के लिए लोक निर्माण मंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसी क्रम में टाटीधार क्षेत्र में अरपा नदी पर 7.9 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। यह क्षेत्र बैगा जनजाति बाहुल्य होने के कारण लंबे समय से पुल की मांग की जा रही थी। पुल के अभाव में ग्रामीणों को 7 से 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पुल निर्माण पूर्ण होने के बाद टाटीधार, छापरपार, मोहली सहित आसपास के कई गांवों के निवासियों को सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे उनके समय और श्रम की बचत होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS