Explore

Search

May 19, 2026 5:07 am

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 8 अवैध भट्टिया ध्वस्त,190 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ऐसे कार्यों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और वैध तरीके से जीवन यापन करें, अन्यथा पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा”

रायगढ़, 03 अप्रैल। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 190 लीटर महुआ शराब जब्त की है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एएसपी अनिल सोनी से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में टीम ने ग्राम घरघोड़ी स्थित खेतधरहा नदी किनारे दबिश दी। यहां आरोपी छोटू डनसेना को अवैध रूप से महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से लगभग 190 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे बड़े बर्तन, टिन टीपा सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित 8 भट्ठियों को नष्ट किया गया।वही इस कार्यवाही में करीब 600 किलो महुआ पास का नष्टीकरण भी किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी छोटू डनसेना (37 वर्ष), निवासी घरघोड़ी थाना घरघोड़ा के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर अवैध शराब निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई है।

एसएसपी ने क्या कहा

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।एसएसपी ने अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ऐसे कार्यों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और वैध तरीके से जीवन यापन करें, अन्यथा पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS