Explore

Search

June 21, 2026 11:18 pm

उल्लास साक्षरता अभियान: 22 मार्च को जिलेभर में महापरीक्षा, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिक सहभागिता की अपील

बिलासपुर, 21 मार्च।जिले में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत असाक्षर नागरिकों के लिए रविवार, 22 मार्च 2026 को मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के चिन्हांकित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में संपन्न होगी।

जिला कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष आईएएस संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा समाज के विकास का आधार है। हर व्यक्ति के शिक्षित और जागरूक बनने से ही एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को पढ़ना-लिखना सिखाना है।

कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि जो शिक्षार्थी साक्षरता कक्षाओं में अध्ययन कर रहे हैं, वे इस महापरीक्षा में शामिल होकर अपने ज्ञान का आकलन करा सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो विभिन्न शासकीय कार्यों में उपयोगी होगा।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों जैसे पंच, सरपंच, कोटवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है।

कलेक्टर अग्रवाल ने विशेष रूप से माताओं, बहनों और वरिष्ठ नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाकर साक्षर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।हमर पढ़ाई, हमर अभिमान पढ़ लिख के पाबो सम्मान” के संदेश के साथ जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने का यह अभियान निरंतर जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS