मुंगेली। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज आईपीएस रामगोपाल गर्ग मुंगेली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय थाना जरहागांव सायबर सेल अपग्रेडेड कंट्रोल रूम फिंगर प्रिंट शाखा एवं थाना सिटी कोतवाली का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण भी किया गया।

अपने प्रवास के दौरान आईजी श्री गर्ग ने थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने थाना के रजिस्टरों की जांच कर निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की नियमित चेकिंग रोजनामचा में स्पष्ट प्रविष्टि थाना परिसर की स्वच्छता रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा सीसीटीएनएस एवं सायबर पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कीर छाबड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण सायबर अपराधों की स्थिति लंबित प्रकरणों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी आईजी को दी गई। उन्होंने जिले में की जा रही कार्रवाई गश्त व्यवस्था तथा अपराधों के शीघ्र निराकरण को लेकर उठाए गए कदमों से अवगत कराया।
आईजी श्री गर्ग ने बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने सायबर क्राइम तकनीक का अधिकाधिक उपयोग कर अपराधों की रोकथाम बीट प्रणाली के माध्यम से आम नागरिकों से संवाद एवं सूचना संकलन सशक्त एप के जरिए चोरी गए वाहनों की बरामदगी तथा अनुभव क्यूआर कोड के माध्यम से आमजन से फीडबैक प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।
क्राइम मीटिंग के दौरान जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त एवं पेट्रोलिंग आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों पर सतत नजर रखने रात्रिकालीन संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों में थाना प्रभारियों को स्वयं विवेचना कर शीघ्र कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

आईजी ने सशक्त एप्लीकेशन की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से राज्यभर में लावारिस मिले वाहनों की पहचान संभव हो रही है। चोरी गए वाहनों की पतासाजी कर न्यायालय के आदेशानुसार वाहन मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से जिले में पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिस पर आईजी ने मुंगेली पुलिस के कार्य की सराहना की।
प्रवास के दौरान आईजी ने सायबर सेल का निरीक्षण कर एनसीसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण, म्यूल बैंक खातों एवं फर्जी सिम जारी करने वाले पीओएस एजेंटों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की रिकवरी एवं स्कूल-कॉलेजों में सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।

इसके अलावा थाना सिटी कोतवाली का निरीक्षण कर रिकॉर्ड दुरुस्त रखने एवं आम जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आईजी ने अपग्रेडेड कंट्रोल रूम, जिले में लगे हाईटेक कैमरों तथा फिंगर प्रिंट शाखा का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट शाखा के कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रधान संपादक


