Explore

Search

February 3, 2026 11:59 am

ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में किया जाए भारत भवन का निर्माण : अटल श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रतनपुर को भारत भवन हेतु उपयुक्त स्थान बताया

छत्तीसगढ़ रायपुर। अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में भारत भवन के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि भोपाल की तर्ज पर नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में भारत भवन एवं मानव संग्रहालय के निर्माण का प्रस्ताव है, जिसका डीपीआर कार्य पूर्ण हो चुका है। ऐसे में राज्य सरकार को भारत भवन के निर्माण हेतु रतनपुर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थान पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र और संतुलित विकास के लिए राज्य के सभी जिलों का विकास आवश्यक है। रायपुर जिले के साथ-साथ बिलासपुर जिले का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बिलासपुर जिला ‘संस्कारधानी’ के नाम से जाना जाता है और इसी जिले में शक्तिपीठ आदिशक्ति मां महामाया की पावन नगरी रतनपुर स्थित है।

उन्होंने बताया कि रतनपुर हैहय वंश के कलचुरी शासकों की राजधानी रही है, जो लंबे समय तक छत्तीसगढ़ का राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक केंद्र रहा। यह नगरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, लोककथाओं और लोकपरंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। रतनपुर में हरे-भरे प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़, तालाब, किलों के अवशेष, प्राचीन मंदिर एवं अनेक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो इसके गौरवशाली एवं समृद्ध इतिहास को दर्शाते हैं।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं भौगोलिक दृष्टि से रतनपुर भारत भवन के निर्माण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है। भोपाल की तर्ज पर यदि रतनपुर में भारत भवन का निर्माण किया जाता है, तो इससे छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराएं, आदिवासी कला-शिल्प एवं इतिहास का संरक्षण और संवर्धन होगा। साथ ही पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत भवन का निर्माण रतनपुर में होने से न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी, बल्कि रतनपुर एवं बिलासपुर जिले का भी समग्र विकास सुनिश्चित होगा।उक्त जानकारी अभय नारायण राय

प्रवक्ता ने दी ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS