Explore

Search

August 6, 2026 11:52 am

प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने मनाया एक शाम देश के नाम कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों से गूंजा मंच

बिलासपुर ।प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा एक शाम देश के नाम देशभक्ति गीतों का 32वां वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय दुबे एवं उनके संगीतकार साथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक बिलासपुर रहे। अध्यक्षता रविंद्र सिंह, पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रथम हॉस्पिटल के डायरेक्टर रजनीश पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवा मुदलियार तरु तिवारी रंजीत खनूजा आशीष गोयल चंद्रहास केशरवानी  एवं रितु पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर के गायक नवीन चंद्र राजा सोनी संध्या शर्मा कुमारी आराध्या मिश्रा जाकिर अली नमाजी आदि कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS