Explore

Search

August 6, 2026 3:33 pm

ई-मेल से बम धमकी के बाद छत्तीसगढ़ के छह जिला न्यायालयों में सघन तलाशी, कोई विस्फोटक नहीं मिला

छत्तीसगढ़ ।छत्तीसगढ़ के छह जिला न्यायालयों जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, धमतरी, राजनांदगांव और सरगुजा को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। बम निरोधक दस्तों की मदद से सभी न्यायालय परिसरों की सघन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कहीं भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, बस्तर में एसपी आईपीएस शलभ सिन्हा सरगुजा में एसएसपी राजेश अग्रवाल और जांजगीर-चांपा में एसपी विजय पांडेय सहित संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय की गई। संभावित खतरे को देखते हुए स्क्वॉड टीम और बम निरोधक दस्ता न्यायालय परिसरों में तैनात किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिला न्यायालय भवन उसके आसपास के क्षेत्र पार्किंग स्थल तथा आम लोगों और कर्मचारियों की आवाजाही वाले स्थानों की गहन जांच की गई। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ते की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थानों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS