Explore

Search

July 26, 2026 11:28 am

सुबह की धुंध बनी हादसे की वजह? खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 16 घायल, 6 की हालत गंभीर

रतनपुर, बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के एक लापरवाही भरा पल यात्रियों के लिए हादसे में बदल गया। रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा के पास सुबह करीब 5:30 बजे बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय इलाके में सुबह की धुंध और कम दृश्यता थी। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर पर संकेतक या रिफ्लेक्टर न होने के कारण बस चालक को वाहन दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार में बस सीधे ट्रेलर से जा भिड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना पर रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ट्रेलर के सड़क किनारे खड़े होने के कारणों और सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर खड़े भारी वाहनों और यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह बताया कि ने दुर्घटना में घायल यात्रियों की पहचान कर ली है जिसमे सुरेंद्र विश्वकर्मा परिचालक मंजय कुमार राजेश्वर राम दीपक कुमार सनोज यादव कमालुद्दीन अंसारी चालक राकेश कुमार सिंह कु. सलोनी सिंह सुनीता सिंह शाहजहां खातून चिंता कुमारी अशरफी सिंह शामिल हैं ।

घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

इस संबंध में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ट्रेलर सड़क किनारे खराब हालत में खड़ा था, उसी दौरान बस चालक द्वारा नियंत्रण न रख पाने के कारण पीछे से टक्कर हो गई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS