Explore

Search

October 15, 2026 7:42 pm

तार बहार घोड़ा दाना प्राइमरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह

बिलासपुर। शिक्षक दिवस पर तार बहार घोड़ा दाना प्राइमरी स्कूल में सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष भाजपा नेत्री किरण सिंह और स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों का सम्मान किया गया। प्राचार्य पूजा तिवारी सहित शिक्षिकाओं को शाल-श्रीफल, डायरी, पेन और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में किरण सिंह ने प्रशिक्षु शिक्षकों से बच्चों को नैतिक शिक्षा व स्वच्छता का संदेश देने की बात कही, वहीं चंचल सलूजा ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और भविष्य के सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी।

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कुछ बच्चियों ने शिक्षिकाओं का अभिनय कर खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS