Explore

Search

November 5, 2026 10:13 am

जशपुर पुलिस की कार्रवाई,जुआ खेलते 14 गिरफ्तार, 54 हजार रुपये समेत वाहन-मोबाइल जब्त

जशपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54,250 रुपये नकद, ताश की गड्डियां, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीनगर टिकैतगंज में मंगलवार रात छापा मारा गया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में फिरोज अली के घर से 14 लोग जुआ खेलते पकड़े गए।

छापे के दौरान पुलिस ने आठ ताश की गड्डियां, 14 मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल एक स्कूटी और एक टाटा नेक्सन कार भी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS