Explore

Search

March 12, 2026 4:26 am

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को किया नमन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

जांजगीर।अगस्त क्रांति दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को नमन किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद स्मारक, जांजगीर में विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि इसका संयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया। सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई, जिसमें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल मौलाना अबुल कलाम आजाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद अरुणा आसफ़ अली सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश राठौर सेवादल जिला अध्यक्ष दैव कुमार पांडे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल रफीक सिद्दीकी उत्तम पाटले अनिल राठौर राइस किंग खुटे अनिल चौरसिया मुस्कान परवीन वर्षा सिंह रामविलास राठौर राजा सिद्दीकी विजय गढ़वाल राजू सूर्यवंशी परमेश्वर राठौर दीपेंद्र कहरा कमलेश ताम्रकार अंशु यादव सफीक खान किसान कहरा अभिषेक सिंह रवि सूर्यवंशी चांद राठौर फरीद मोहम्मद नूतन राठौर अतिक कुरैशी रविकांत और रवि शंकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS