Explore

Search

August 8, 2025 10:49 pm

बिलासपुर में हर घर तिरंगा को मिल रहा महिला शक्ति का साथ, तिरंगे से आत्मनिर्भरता की उड़ान, कलेक्टर की बोहनी से बिहान दीदियों के स्टॉल से शुरू हुआ तिरंगे का जनअभियान

बिहान समूह की 100 से अधिक महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी,1.5 लाख से अधिक तिरंगे तैयार करने का ऑर्डर ,14 अगस्त तक करेगी निर्माण जिन्हें सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों व आम नागरिकों तक पहुँचाने का है लक्ष्य

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिहान स्व सहायता समूहों की महिलाएं देशभक्ति से प्रेरित होकर न केवल तिरंगा निर्माण में जुटी हैं, बल्कि अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं।

जिला पंचायत परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र की शुरुआत सोमवार को कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने की थी । कार्यक्रम में विभिन्न स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तिरंगा राखी अगरबत्ती पूजन सामग्री अचार पापड़ व अन्य सजावटी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। उद्घाटन के अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल ने दीदियों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की और तिरंगा राखी व पूजन सामग्री खरीदकर बिक्री की शुरुआत की।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदें और हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदर्शनी के पहले ही दिन लगभग 20,000 की बिक्री दर्ज की गई।आज 8 अगस्त को अब दुकाने बंद करने के बाद स्वसहायता समूह की महिलाएं अब चौदह अगस्त तक तिरंगा झंडा का निर्माण करेंगी उसके बाद प्रत्येक पंचायत में जा जा कर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेगी। 

इसी अभियान के अंतर्गत जिले के गनियारी स्थित नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में बिहान समूह की 100 से अधिक महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हुई हैं। इन्हें 1.5 लाख से अधिक तिरंगे तैयार करने का ऑर्डर मिला है जिन्हें सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों व आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।

महिलाएं इस कार्य को सिर्फ एक आर्थिक अवसर नहीं, बल्कि देशसेवा का माध्यम मान रही हैं। नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री की अध्यक्ष मीना मानिकपुरी ने बताया कि तिरंगे की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न संस्थानों से ऑर्डर मिल रहे हैं और महिलाएं दिन-रात मेहनत कर झंडा निर्माण में लगी हुई हैं। सिलाई प्रेस और पैकिंग तक सभी कार्य महिलाएं स्वयं कर रही हैं।

इस कार्य से समूह की महिलाओं को प्रतिदिन औसतन 500 की अतिरिक्त आय हो रही है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल रही है।नारी शक्ति की अध्यक्ष मीना मानिकपुरी ने कहा कि देशभक्ति से जुड़े इस अभियान में भाग लेना उनके लिए गर्व की बात है।इसके लिए उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है ।

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी जिले में तिरंगा निर्माण और विक्रय का कार्य स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है। तिरंगे जिला पंचायत परिसर में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे तिरंगा खरीदकर अपने घरों, दुकानों व कार्यालयों पर फहराएं और देशप्रेम का परिचय दें।

यह अभियान न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचा रहा है बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सम्मान आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS