Explore

Search

July 8, 2025 6:21 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

अयोध्या से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार महिलाओं की मौत, 16 घायल

बिलासपुर। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब अयोध्या दर्शन से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के ग्राम परसोड़ी, थाना पचपेड़ी क्षेत्र के करीब 20 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। अलसुबह करीब पांच बजे ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरा के पास वाहन क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं गायत्री कंवर, मालती पटेल और इंदिरा बाई कंवर की मौत हो गई। वाहन में चालक सहित कुल 20 लोग सवार थे। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 80 वर्षीय एक अन्य वृद्ध महिला सुनिया बाई की भी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने या वाहन की तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ होगा। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों के गांव में मातम का माहौल है। चारों महिलाओं के परिजन बिलासपुर से शहडोल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देर रात तक शव गांव नहीं पहुंचा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS