कांग्रेस भवन में कटा केक ,राहुल गांधी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की गई कामना
विजय केशरवानी ने कहा कि आज “संविधान बचाओ अभियान” की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हो रहा हनन
बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) द्वारा कांग्रेस भवन में “संविधान बचाओ अभियान” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व महापौर रामशरण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व सभापति जितेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ पार्षद शहज़ादी कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय अरविंद शुक्ला एवं विनोद साहू शामिल थे।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान बताते हुए कहा कि यही संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान मौलिक अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक सुई तक न बना सकने वाले देश से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, जिसका श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं को जाता है।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि आज “संविधान बचाओ अभियान” की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज उठाने वालों को देशद्रोही बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार आलोचना और प्रश्नों से बचने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रही है।
पूर्व महापौर रामशरण यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान आदि देशों के श्रेष्ठ प्रावधानों को शामिल किया गया है। उन्होंने संविधान निर्माण में पंडित रविशंकर शुक्ल और बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को भी रेखांकित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने नेहरू-गांधी परिवार की देश की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी ने “भारत जोड़ो” और “न्याय यात्रा” जैसे अभियानों के माध्यम से साबित कर दिया है कि वे जनता से जुड़े हुए नेता हैं।
संगोष्ठी के पश्चात राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाते हुए कांग्रेस भवन में केक काटा गया और उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश दुबे, शेखर मुदलिएर, ऋषि पांडेय, जगदीश कौशिक, शिवा मिश्रा, शिल्पी तिवारी, स्वर्णा शुक्ला, शारदा नगरकर, सावित्री सोनी, रामदुलारे रजक, अजय काले, रामप्रसाद ध्रुव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।उक्त जानकारी शहर कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

प्रधान संपादक
