Explore

Search

April 26, 2026 10:46 pm

सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ एसईसीएल मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ

बिलासपुर।एसईसीएल ने अपने मुख्यालय सहित सभी एरिया में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत की। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस पखवाड़े का आयोजन भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया है।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं श्रमिक संघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता की शपथ दिलाई।

सीएमडी हरीश दुहन ने इस अवसर पर कहा कि कार्यस्थल पर स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

स्वच्छता शपथ कार्यक्रम न केवल मुख्यालय में, बल्कि एसईसीएल के सभी क्षेत्रों और कार्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया, ताकि स्वच्छता का संदेश संस्था के प्रत्येक कोने तक पहुँचे।

एसईसीएल ने स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। कंपनी का यह स्वच्छता पखवाड़ा इसी दिशा में एक और ठोस कदम माना जा रहा है। उक्त जानकारी एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS