Explore

Search

February 4, 2026 7:14 pm

ऑपरेशन आघात: शराब, छेड़छाड़ और चोरी मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले में पुलिस का ऑपरेशन आघात अभियान लगातार जारी है। सोमवार को जशपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें अवैध शराब बेचने वाला एक कोचिया, एक छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट का आरोपी तथा दो चोर शामिल हैं।
पहले मामलें में पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तमता नाकापारा निवासी गोविंद वैष्णव अपने पास अंग्रेजी शराब रखकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडेय और उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसके पास से बियर, व्हिस्की समेत 12 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

छेड़छाड़ के मामले फरार आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार
दूसरे मामले में 27 अप्रैल को पत्थलगांव के एक शो-रूम में कार्यरत युवती के साथ आरोपी हेमंत यादव उर्फ हर्षित (22) ने रात 10:30 बजे उसके किराये के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की थी। पीड़िता अनुसूचित जनजाति वर्ग से है जबकि आरोपी ओबीसी वर्ग का है, जिस पर छेड़छाड़ और एसटीएससी एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया। फरार चल रहे आरोपी को साइबर सेल की मदद से कुम्हारी दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सीसीटीवी कैमरा चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
तीसरे मामले में सिटी कोतवाली जशपुर में दुकान संचालक शराफत कुरैशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सात जून की रात उसकी दुकान के सामने लगे दो सीसीटीवी कैमरे, एवं पास की अन्य दुकानों के कैमरे चोरी हो गए हैं। डीवीआर फुटेज में सुमित विश्वकर्मा (19) व राज विश्वकर्मा (20), निवासी डीपाटोली को कैमरे चुराते देखा गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर चोरी के सामान जब्त कर लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS