Explore

Search

August 6, 2026 11:51 am

पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूला बुजुर्ग, गांव में सनसनी

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग घनश्याम साहू ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव केशला निवासी घनश्याम साहू का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू खून से लथपथ हालत में बेड पर मृत पाई गईं। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले पत्नी की हत्या की गई और फिर घनश्याम ने खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि घनश्याम करीब चार सालों से परेशान चल रहे थे। बताया जाता है कि कोविड के दौरान उनके एक पुत्र की मौत हो गई थी, तब से वे अचानक आक्रोशित हो जाते थे। इसी कारण पति-पत्नी एक ही घर में अलग रहते थे। दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। उनकी बहू और बेटे दोनों का ख्याल रखते थे। फिलहाल पुलिस इस मामली की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS