Explore

Search

March 12, 2026 9:43 am

कृषि संकल्प अभियान को कलेक्टर ने दिखाया हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

कलेक्टर ने कहा अभियान का उद्देश्य प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देना

बिलासपुर। जिले में कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों को उन्नत तकनीकों व जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस अभियान के तहत प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीक से जागरूक करने का काम करेंगे ।

इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से सीधे संवाद कर उन्नत खेती, जैविक खेती, नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पी.डी. हथेस्वर, उप संचालक मछलीपालन महीश्वर, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उप संचालक उद्यानिकी लौतरे सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद थे ।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS