Explore

Search

October 19, 2026 6:58 am

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में पति की लगातार मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपालपुर निवासी गंगाराम केंवट (32) का विवाह ईश्वरी केंवट से हुआ था। शादी के बाद से ही गंगाराम आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसकी लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ईश्वरी कुछ समय पहले मायके चली गई थी। इसके बाद गंगाराम ने समाज की बैठक बुलाकर पत्नी को समझौते के तहत वापस घर लाया और भविष्य में ठीक से रहने का आश्वासन दिया।  ससुराल से लौटने के बाद भी गंगाराम की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ और वह पत्नी के साथ फिर से मारपीट करने लगा। पति की लगातार मारपीट से परेशान होकर ईश्वरी ने 31 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण टंडन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ की, जिसमें पति की प्रताड़ना का पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी गंगाराम केंवट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS