Explore

Search

October 18, 2026 8:50 pm

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में नवरात्रि पर मुंगेली पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान

‘पहल’ अभियान के तहत गरबा महोत्सव से लेकर माता के दरबार तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

CBN36 मुंगेली, 18 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा ‘पहल-बदलाव की शुरुआत, सुरक्षा के साथ संकल्प’ अभियान के तहत नवरात्रि पर्व पर जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएसपी श्री पटेल की पहल पर पुलिस टीम ने गरबा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा पंडालों में पहुंचकर आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया।

एसएसपी के निर्देशन में अनूठे अंदाज में साइबर जागरूकता

पथरिया में दिनांक 17-18 अक्टूबर की दरम्यानी रात आयोजित गरबा महोत्सव एवं गायिका श्रीमती छाया चंद्राकर के कार्यक्रम में मुंगेली पुलिस ने अनूठे अंदाज में साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। गोरिल्ला और पांडा की आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध फोन कॉल, लिंक और संदेशों से सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को किया जागरूक

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने रामगढ़ स्थित दुर्गा पंडाल, रेस्ट हाउस मैदान में विराजित मां दुर्गा के पंडाल और शक्ति माई मंदिर, मुंगेली में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने, ओटीपी किसी से साझा नहीं करने और डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।

‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ की दिशा में मुंगेली पुलिस की पहल

मुंगेली पुलिस का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और उन्हें ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक बनाना है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रही यह पहल जनभागीदारी के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।इस जागरूकता अभियान में प्रउप निरीक्षक सीमा, सउनि मधुकर रात्रे एवं बबीता श्रीवास सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS