Explore

Search

October 17, 2026 9:46 pm

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का रतनपुर में आत्मीय स्वागत, राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास समर्थकों सहित पहुंचे

सप्तमी के पावन अवसर पर मां महामाया के दर्शन करने पहुंचे डॉ. महंत, कांग्रेस नेताओं ने किया अभिनंदन

CBN36 रतनपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत सप्तमी के पावन अवसर पर रतनपुर स्थित शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने अपने दर्जनों समर्थकों और सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मां महामाया के दर्शन के लिए रतनपुर पहुंचे डॉ. महंत के आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान आपसी मेल-मुलाकात और सौहार्द का माहौल रहा।

इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, आयुष सिंह राज, कृष्णा श्रीवास, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेन्द्र शर्मा, रमेश शिकारी, राधेश्याम, विनोद यादव सहित रतनपुर के आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, राजा रावत एवं रवि रावत उपस्थित रहे।

सप्तमी के पावन अवसर पर मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत का कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS