Explore

Search

November 4, 2026 12:33 am

पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का भी आरोप

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने पूर्व पार्षद और एल्डरमैन काशी रात्रे पर पीएम आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने, रुपये वसूलने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन पति से मतभेद के कारण वह एक वर्ष बाद ही अलग होकर सिविल लाइन क्षेत्र में रहने लगी। यहीं उसकी पहचान वार्ड क्रमांक 21 के पूर्व पार्षद और एल्डरमैन काशी रात्रे से हुई। आरोप है कि उसने पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिलाया और महिला से लगातार संपर्क में रहने लगा। बातचीत के दौरान एल्डरमैन ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसका उसने विरोध किया।
महिला ने बताया कि दो मार्च 2024 को वह अपनी सहेली के घर तिफरा गई थी। उसी दिन एल्डरमैन ने फोन कर आवास योजना का फार्म भरने की बात कही। जब महिला ने तिफरा में होने की बात बताई, तो वह वहां पहुंच गया। उसने महिला की सहेली को किसी बहाने बाहर भेज दिया और फिर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने आवास दिलाने के नाम पर महिला से 20 हजार रुपये भी ले लिए।
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपित ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात एल्डरमैन को बताई तो वह उसे धमकाने लगा और बाद में जबरन गर्भपात भी करवा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला लंबे समय तक डर के कारण चुप रही, लेकिन अब साहस जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS