Explore

Search

January 20, 2026 4:14 am

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में धमकाने का मामला सरकंडा थाना क्षेत्र में सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान लगभग एक वर्ष पहले शिवम विहार निवासी जावेद खान (22) से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस दौरान युवक ने युवती से कहा कि वह उससे जल्द शादी करेगा। इसी विश्वास में युवती ने उसके साथ संबंध बना लिए।
शिकायत के मुताबिक, सितंबर महीने में जावेद ने पहली बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार यह कहकर संबंध बनाता रहा कि जल्दी ही शादी कर लेगा। जब युवती ने उससे शादी के लिए दबाव डाला तो जावेद टालमटोल करने लगा। कुछ समय बाद उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा।
डरी-सहमी युवती ने आखिरकार साहस जुटाकर सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में युवती के आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS