Explore

Search

October 3, 2026 11:44 pm

दोस्ती का फायदा उठाकर युवती से दुष्कर्म, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। निजी स्कूल में कार्यरत एक युवती से दोस्ती का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने और रुपये वसूलने के मामले में कोनी पुलिस ने एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती पूर्व में एक निजी स्कूल में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान तोरवा के कासिमपारा निवासी अनीश हुंडी उर्फ अनीश मसीह से हुई, जो शिक्षक है। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और युवक ने इस रिश्ते का फायदा उठाना शुरू कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, युवक ने उसे विश्वास में लेकर कई बार मिलने बुलाया और एक दिन घुमाने के बहाने कोनी की ओर ले गया। सुनसान इलाके में उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा और रुपये भी ऐंठता रहा।
युवती ने जब युवक से शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा और संपर्क से बचने लगा। खुद को ठगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस करते हुए युवती ने आखिरकार कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस ने आरोपी अनीश हुंडी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म और ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS