Explore

Search

August 12, 2026 4:34 pm

शादी में गया था परिवार, सूने घर को बनाया निशाना, चोर ले उड़े गैस सिलिंडर, चावल और घरेलू सामान

बिलासपुर। शहर के जरहाभाठा क्षेत्र में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मौका देखकर चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गैस सिलिंडर, चावल, पंखा, कुर्सी सहित अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त घर मालिक अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था।

जरहाभाठा के ओमनगर में रहने वाली मीना सिंह ठाकुर (56) गृहणी हैं। वे चार अप्रैल को अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बाहर गई थीं। घर में ताला लगा देख चोरों ने मौके का फायदा उठाया और रात के अंधेरे में घर का ताला तोड़ दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब छह अप्रैल को मीना सिंह शादी से लौटकर घर आईं। दरवाजा टूटा हुआ देखकर उन्हें शक हुआ। भीतर जाने पर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोर डेढ़ क्विंटल चावल, एक गैस सिलिंडर, एक पंखा, प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो चुके हैं।
पीड़िता ने तुरंत सिविल लाइन थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने परिवार के बाहर जाने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोरों का सुराग तलाशने में जुटी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS