Explore

Search

April 24, 2026 12:36 am

हाईकोर्ट के आदेश पर पेंड्रीडीह बाईपास में चला प्रशासन का बुलडोजर,26 बेजा कब्ज़ा हटाया गया


कलेक्टर के निर्देश पर बिरकोना में 23 लोगो के बेजा कब्जा हटाए गए

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर रायपुर रोड स्थित पेंड्रीडीह बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। हाई कोर्ट बिलासपुर में दाखिल जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक बनाम छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य के तहत पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।इस दौरान कुल 26 व्यक्तियों का अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण के निर्देश पर नायब तहसीलदार बोदरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस बल, एनएचएआई और स्थानीय पंचायत की संयुक्त टीम ने सुबह 10 बजे पेंड्रीडीह बाईपास पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

अवैध निर्माण करने वालो में पुरुषोत्तम,सुधाराम,महेश साहू, कृष्ण कुमार, सुल्तान,रामप्यारी, मिलउराम, हसन अंसारी, कन्हैयालाल, मनीष गढ़वाल, रामप्रसाद, दसरू पाल, राहुल नाग, संजू सिंह, तितरा, राजू, अशोक श्रीवास, प्रताप,कुंज बिहारी, नरेंद्र कुमार, धनीराम साहू, दुकालू और प्रेम साहू शामिल हैं।उक्त अतिक्रमण उच्च न्यायालय बिलासपुर के जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य और अन्य में पारित किए गए आदेश के परिपालन में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई एवं स्थानीय पंचायत की टीम उपस्थित थे।

कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार बोदरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस बल, एनएचएआई और स्थानीय पंचायत की संयुक्त टीम ने सुबह 10 बजे पेंड्रीडीह बाईपास पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन की इस कार्रवाई में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। जहां कुछ लोगों ने न्यायालय के आदेश के पालन को सराहा, वहीं प्रभावितों ने पुनर्वास की मांग उठाई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है और किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।


बिरकोना में बेज़ा कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई 23 लोगों के बेज़ा कब्जा हटाए गए

दूसरी ओर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू के मार्गदर्शन मे बिरकोना स्थित शासकीय भूमि पर 23 लोगो के अतिक्रमण पाए जाने उपरान्त खाली व निर्माणाधीन मकान का बेजा कब्ज़ा हटाया गया। अन्य बेजा कब्ज़ा मकानो को 3 दिवस मे खाली करने हेतु नोटिस जारी कर समय दिया गया।

निर्धारित समय पर बेजा कब्ज़ा खाली नहीं करने पर बलपूर्वक बेजा कब्ज़ा हटाने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बिरकोना स्थित मरघट व श्मशान की भूमि पर से बेजा कब्ज़ा हटाकर खाली कराया गया। ज्ञात हो कि कल पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द गिर्द 26 अतिक्रमण हटाए गए थे। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अतिरिक्त तहसीलदार गरीमा ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। राजस्व के साथ पुलिस और स्थानीय निकाय का अमला भी मौजूद था।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS