Explore

Search

October 31, 2026 11:59 pm

दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म, लहूलुहान छोड़कर भागा युवक

बिलासपुर। होली के दिन युवक ने अपने दोस्त की 14 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी लहूलुहान हो गई। उसे लहूलुहान छोड़कर युवक भाग निकला। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

मोपका चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक की दोस्ती मुंगेली जिले के नवागांव घटोली में रहने वाले तेजबहादुर उर्फ मलेन बंजारे से थी। युवक अपने दोस्त को घर पर भी लाता था। उसके परिवार के सदस्य भी उससे घुल मिल गए थे। दोस्त की बहन भी उससे घुलमिल गई थी। होली के दिन तेज बाहदुर अपने दोस्त के घर पर गया। उसने दोस्त की बहन को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने की बात कही। अपना बड़ा भाई समझकर वह उसके साथ चली गई। सुनसान जगह पर युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध करने युवक ने युवती का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने नाबालिग से जबरदस्ती संबंध बनाया। इससे किशोरी लहूलुहान हो गई। उसे खून से लथपथ नाबालिग को मरा हुआ समझकर युवक वहां से भाग गया। होश आने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची। उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देकर मोपका चौकी में जुर्म दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपी को खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS