Explore

Search

March 6, 2026 11:57 am

जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ।जशपुर, 29 मार्च 2025 – मनोरा क्षेत्र में एक महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी जंगू राम नगेसिया (45) को जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

घटना का विवरण

जशपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मनोरा क्षेत्र की 38 वर्षीय विवाहिता ने 28 मार्च 2025 को चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 20 मार्च 2025 को वह जशपुर बाजार से सब्जी खरीदकर रात 8 बजे अपने घर लौट रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जंगू राम नगेसिया से हुई, जो मोटरसाइकिल से मनोरा जा रहा था। रात्रि होने के कारण उसने महिला को घर छोड़ने की पेशकश की, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया।

घर पहुंचने के बाद जंगू राम नगेसिया वहीं रुक गया और खाना खाकर सो गया, क्योंकि पीड़िता का पति किसी कार्यक्रम में बाहर गया था। देर रात लगभग 11 बजे, आरोपी ने जबरदस्ती पीड़िता के कमरे का दरवाजा खोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी दी और विचार-विमर्श के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी की गिरफ्तारी

चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बी.एन.एस. की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी जंगू राम नगेसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 28 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश पुरैना, प्रधान आरक्षक 443 प्रीतम टोप्पो, प्रधान आरक्षक 472 मुकेश कुमार सिंह, तथा आरक्षक 410 जगजीवन प्रसाद यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जशपुर पुलिस ने फिर से यह साबित किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह तत्पर है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS