Explore

Search

September 8, 2026 5:29 pm

नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

बीजापुर। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से आदिवासी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला बोड़गा गांव की निवासी है जो महुआ बिनने के लिये जंगल गई हुई थी। इन्द्रावती नदी पर ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी, आज सुबह लगभग 06.30 बजे के आसपास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई ।

गंभीर रूप से महिला के दोनो पैर में आई चोंट, बांया पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त।
वर्ष 2023-24 में भी माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आने से बोड़गा के 02 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।


घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती किया गया है, समुचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS