Explore

Search

July 6, 2025 3:11 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

13 साल की उम्र से सौतेला बाप कर रहा था दुष्कर्म, बेटी ने थाने में की शिकायत

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति अपनी बेटी से 13 साल की उम्र से दुष्कर्म कर रहा था। उसकी बेटी गलत हरकतों का विरोध नहीं कर पा रही थी। बालिग होने पर वह शहर से बाहर दूसरी जगह जाकर काम करने लगी। इसके बाद भी वह व्यक्ति अपनी बेटी को परेशान कर रहा था। परेशान होकर बेटी ने  घटना की शिकायत तोरवा पुलिस से की है। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले बाप के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


तोरवा थाना प्रभारी राजी अभय बैस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने सौतेल पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि जब वह 13 साल की थी तब से उसका सौतेला बाप शारीरिक  शोषण कर रहा है। कम उम्र होने के कारण वह उसकी मंशा नहीं समझ सकी। साथ ही डर के कारण उसकी हरकतों का विरोध नहीं कर पाई। दो साल पहले उसकी मां दक्षिण भारत के राज्य में काम करने चली गई। इधर युवती भी दूसरे शहर में काम करने के लिए चली गई। इस बीच वह बालिग हो गई थी। वह अपने पिता की हरकत और मंशा को जान गई थी। इसी डर से उसने पिता को मोबाइल नंबर भी नहीं दिया था। पिता ने किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। अब सौतेला पिता फिर से उसे परेशान कर रहा है। तंग आकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत तोरवा थाने में की। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS