Explore

Search

October 8, 2026 12:41 pm

पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025: बस्तर संभाग स्तरीय स्पर्धा का आयोजन

जगदलपुर, 22 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत बस्तर संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज से जगदलपुर में शुरू हो गया है। दो दिवसीय इस आयोजन में बस्तर संभाग के सातों जिलों से पुलिस जवान और अधिकारी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में आईजी बस्तर रेंज रहे उपस्थित

धर्मपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह में बस्तर रेंज के महानिरीक्षक आईपीएस सुंदरराज पी., बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बीच आईजी रेंज आईपीएस सुंदरराज पी पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाए दी

प्रतियोगिता 18 प्रमुख खेल स्पर्धा होगी आयोजित

इस आयोजन में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो सहित 18 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। कुल 380 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान इसमें भाग ले रहे हैं।

पुलिस और मीडिया के बीच प्रदर्शनी क्रिकेट मैच

23 मार्च की सुबह हाथा ग्राउंड, जगदलपुर में पुलिस और मीडिया कर्मियों के बीच एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

23 को होगा समापन समारोह

प्रतियोगिता का समापन 23 मार्च की शाम धर्मपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगदलपुर में होगा, जहां विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS