Explore

Search

November 5, 2026 1:21 pm

बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग

बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग
रायगढ़। रायगढ़ कोतरा रोड थाना क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आगजनी की घटना के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। गोदाम में लगी आग भयावह है।

आग की तेज लपटों के कारण दमकल के जरिए आग पर काबू पाने में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग की लपटों और धुएं का गुबार दूर आसमान तक उड़ रहा है।

एसपी के साथ आला अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है। राहत व बचाव कार्य जारी है। आगजनी की घटना क्यों घटी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS