Explore

Search

April 24, 2026 2:17 pm

पिता की हार से गुस्साए युवक ने जनपद सदस्य से की मारपीट

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक ने जनपद सदस्य से मारपीट कर दी। आरोपी अपने पिता की चुनावी हार से नाराज था और जनपद सदस्य को लगातार धमकी दे रहा था। घटना के बाद पीड़ित जनपद सदस्य ने पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पचपेड़ी क्षेत्र के लोहर्सी निवासी राकेश शर्मा जनपद सदस्य हैं। हाल ही में हुए चुनाव में उनका मुकाबला सुरेंद्र तिवारी से था, लेकिन सुरेंद्र तिवारी चुनाव हार गए। इसके बाद से सुरेंद्र तिवारी का बेटा सार्थक तिवारी उर्फ हनी जनपद सदस्य राकेश शर्मा को धमकी दे रहा था।

राकेश शर्मा ने बताया कि सार्थक गांव में विकास कार्यों में भी बाधा डाल रहा था और ग्रामीणों पर चुनाव में धोखा देने का आरोप लगाकर उन्हें भी परेशान कर रहा था। इसको लेकर राकेश शर्मा ने सार्थक को फोन कर समझाने के लिए बुलाया। लेकिन जब वह आया तो गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने राकेश शर्मा को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर दी।
मारपीट के दौरान गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद घायल जनपद सदस्य ने पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS