Explore

Search

February 26, 2026 2:24 am

सेक्रो बिलासपुर मंडल ने केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय में प्रदान की नई सुविधाएं

बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। सेक्रो द्वारा केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय, बिलासपुर में मेडिकल स्टोर रूम के लिए मॉड्यूलर कोल्ड रूम तथा आयुर्वेद स्पेशलिटी क्लीनिक में कंप्यूटर, प्रिंटर एवं चेयर की सुविधा प्रदान की गई।

इस सुविधा का विधिवत उद्घाटन सेक्रो बिलासपुर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की सचिव श्रीमती शिप्रा पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. जमकियार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शांतिपूर्ति, डॉ. सुमित प्रकाश, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एस. एल. मेथ्युस सहित मंडल चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मॉड्यूलर कोल्ड रूम: मरीजों के बेहतर इलाज में सहायक

मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों और टीकों को सुरक्षित एवं उपयुक्त तापमान में संग्रहीत करने के लिए मॉड्यूलर कोल्ड रूम अत्यंत आवश्यक होता है। इससे दवाइयों की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनी रहती है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में रोगियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा, यह ऊर्जा बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सेक्रो का सतत कल्याणकारी प्रयास

सेक्रो बिलासपुर मंडल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहा है। इसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया। यह पहल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS