Explore

Search

November 5, 2026 2:39 pm

ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, सिर कुचलने से मौत

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के धुमा और सिलपहरी के बीच मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मस्तूरी-पेंड्रीडीह बाइपास पर हुआ, जहां ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से युवक का सिर कुचल गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूचना मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत युवक के पास मिले मोबाइल के जरिए संपर्क किया गया, जिससे पता चला कि वह बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, जिनके आने के बाद ही युवक की आधिकारिक पहचान हो सकेगी।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार

सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS