Explore

Search

March 13, 2026 7:26 pm

पुलिस सैलरी पैकेज: दिवंगत आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया 1 करोड़ का चेक

जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के तहत जशपुर जिले में दिवंगत आरक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। रक्षित केंद्र जशपुर में पदस्थ रहे स्व. रमेश बड़ा की पत्नी सोलमा बाई को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 1 करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता राशि दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्व. रमेश बड़ा की 6 अगस्त 2025 को दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। वे उस समय जशपुर के रक्षित केंद्र में पदस्थ थे। उन्होंने वर्ष 1995 में अविभाजित मध्यप्रदेश के गुना जिले से आरक्षक के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी।

आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में सोलमा बाई को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को राशि के सुरक्षित उपयोग व फंड मैनेजमेंट की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत ड्यूटी के दौरान या दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामांकित सदस्य को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, जबकि सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।उन्होंने पुलिसकर्मियों से योजना के अंतर्गत अपने वेतन खाते पंजीकृत रखने और नामांकन विवरण समय-समय पर अपडेट करने की अपील की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS