Explore

Search

June 20, 2026 7:44 pm

छह साल बाद फिर से होगा मल्हार महोत्सव, कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मल्हार महोत्सव को पुनः शुरू करने की घोषणा की थी।

बिलासपुर, 4 मार्च 2025: जिले में बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव छह साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने नगर पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली।

मल्हार महोत्सव आखिरी बार वर्ष 2018 में आयोजित किया गया था। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैवर्त, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, समिति के सदस्य, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए एसडीएम को स्थानीय स्तर पर बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव को भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक होगा।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मल्हार महोत्सव को पुनः शुरू करने की घोषणा की थी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिससे यह महोत्सव ऐतिहासिक और आकर्षक बनाया जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS