रायपुर। उद्योगपति सरदार सुरजीत सिंह भाटिया का 18 फरवरी, मंगलवार को दोपहर तीन बजे निधन हो गया। वे राजनांदगांव के निवासी थे और उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। उनके निधन से व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनकी अंतिम यात्रा 19 फरवरी, बुधवार को दोपहर 3.30 बजे उनके निवास सिविल लाइन, रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट, बूढ़ातालाब के लिए प्रस्थान करेगी। उनके परिजनों में बड़े भाई गुलबीर सिंह भाटिया, पुत्र बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया) एवं नीलू भाटिया शामिल हैं। इसके अलावा, वे बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया के दादाजी थे।
सरदार सुरजीत सिंह भाटिया का योगदान उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय रहा है। उनके निधन पर व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
 
				प्रधान संपादक





 
								 
															
 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
	 
		
		
		 
		
		
		 
		
		
		 
		
		
		 
		
		
		